


नवगछिया के एनएच 31 जीरो माइल क्षेत्र में शनिवार रात को तेज आंधी और बारिश के बीच सड़क दुर्घटना भी सामने आई। मौसम खराब होने के कारण सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
इस दुर्घटना में पीयूष कुमार (पिता- कृष्ण देव गुप्ता), निवासी पकरा, नवगछिया घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां उनका ईलाज किया गया ।













