0
(0)

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। अचानक हुई इस बारिश से मक्का, गेहूं, दलहन और तिलहन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान काफी चिंतित और परेशान हैं।

लत्तीपाकर धरहरा के किसान चंदन कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष आम और लीची की फसल से अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। पेड़ों में अच्छे मंजर आए थे और फूल भी खिल चुके थे, लेकिन फल बनने के समय हुई बारिश ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति के इस प्रकोप ने बागवानी फसलों को भी नहीं बख्शा।

किसानों का कहना है कि इस बार लीची की जियो-टैगिंग भी की गई थी, जिससे उत्पादन को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई थीं, लेकिन बेमौसम बारिश ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

किसानों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि जिस प्रकार अन्य फसलों का सर्वे कर मुआवजा दिया जाता है, उसी तरह आम और लीची की फसलों का भी सर्वे कराया जाए और उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

फिलहाल किसान अपने नुकसान की भरपाई को लेकर चिंतित हैं और सरकार से जल्द राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: