0
(0)

नवगछिया अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह के अंतर्गत बाल-भारती विद्यालय पोस्ट ऑफिस रोड के बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत “अपना बिहार” थीम पर आधारित कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस शानदार प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने बिहार की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, पारंपरिक त्योहार, लोकगीत तथा महान साहित्यकारों की विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में वैष्णवी, अंशु प्रिया, इकरा, साहिर, आकांक्षा, वैभव भारद्वाज, प्रतीक आनंद, अंग कश्यप, नवरीति, केजस, प्राची, मुस्कान, काइमा, प्रहर्षिका, सृष्टि, रीत सागर, वंश राज, ज्ञानदीप, गामिनी, तान्या, वैलवी जायसवाल सहित कई बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय और नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल सहित शिक्षकगण भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी मेहनत की सराहना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: