


नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत आयोजित विशेष शिविर के छठे दिन सोमवार को शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, गीत-संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को अपने विचार व्यक्त करने का मंच मिला।
व्यक्तित्व विकास पर जोर
इस अवसर पर “जीवन जीने की कला” एवं “समाज में आगे कैसे बढ़ें” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है, जो उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार बनाता है।
छात्रों को अपने कर्तव्यों का पालन करने, अनुशासन बनाए रखने और समाज सेवा की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई।
शिक्षकों व कर्मियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य, प्रो. डॉ. आशीष कुमार, प्रो. विजय ठाकुर, प्रो. ईशानी, प्रो. अनु कुमारी, प्रो. रूचि कुमारी, प्रो. सरिता कुमारी, प्रो. डॉ. गुलशन कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
वहीं प्रशासनिक कर्मियों में बड़ा बाबू डोमन हरिजन, लिपिक गौतम कुमार यादव , कैशियर प्रदीप कुमार मंडल, लाइब्रेरियन रवि कुमार, क्लर्क निशांत कुमार एवं सुमन सर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
छात्रों की सक्रिय भागीदारी
विशाल, हेमंत, गुलशन, दीपक, प्रिंस, गुड्डू, पीयूष, निशु, आराधना, दृष्टि, सृष्टि, पल्लवी, मनीषा, सोनाली, तुलसी, साक्षी, राजरानी, रूपम, प्रिया, शिल्पी, प्रियंका, खुशबू, शगुफ्ता, किंशु, अंजनी, सानिया, काजल, नेहा, रुचि, दीपा, अंजली सहित कई स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।













