


नवगछिया अनुमंडल के राघोपुर बहतरा स्थित प्लस टू हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा निशु कुमारी ने साइंस संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निशु ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है।
निशु कुमारी, राघोपुर बहतरा निवासी शंकर प्रसाद जायसवाल की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि निशु शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और नियमित मेहनत के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
निशु की इस उपलब्धि को लेकर विद्यालय के शिक्षकों ने भी प्रसन्नता जताई। शिक्षकों ने कहा कि निशु अनुशासित और परिश्रमी छात्रा हैं, जिन्होंने अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पण दिखाते हुए यह सफलता अर्जित की है।
इस उपलब्धि पर भाजपा नेता कौशल जायसवाल ने निशु कुमारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निशु की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।













