0
(0)

नवगछिया के
बिहपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को बिहपुर थाना पुलिस ने ग्राम सोनवर्षा में छापेमारी कर अंकित कुमार के घर से 42.750 लीटर विदेशी शराब एवं 79.24 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया था। इस दौरान तस्करी में संलिप्त सोनवर्षा निवासी अंकित कुमार और मिथुन कुमार उर्फ सुदर्शन कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया था।

इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या- 296/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8सी/21बी एवं बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30ए के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

इसी कड़ी में पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी शानू कुमार उर्फ मिलन कुमार (पिता–प्रमोद यादव), निवासी विक्रमपुर, थाना बिहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। साथ ही पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: