5
(2)

नवगछिया थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मार्च 2026 को पुवारी टोला, पकरा के समीप मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने वादी सुनील कुमार को हथियार का भय दिखाकर उनका मोबाइल फोन एवं 2,800 रुपये नगद लूट लिया था। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या-138/26 दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पूर्व में लूटे गए मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी क्रम में पुलिस ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया निवासी शिवम कुमार उर्फ अनुज कुमार (पिता- उमेश मंडल) को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक विधि-विरुद्ध बालक को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ निरुद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मामले में अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: