


नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी जिला नवगछिया के नवगछिया ग्रामीण दक्षिणी मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन यमुनिया स्थित ज्ञान दर्शन कोचिंग सेंटर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल आठ सत्र आयोजित किए गए, जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, पार्टी का इतिहास, कार्यप्रणाली, विकास नीति, सोशल मीडिया की उपयोगिता, बूथ स्तरीय कमेटी की भूमिका तथा ‘मन की बात’ जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति से प्रेरित एक सशक्त संगठन है, जिसका उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य कार्यकर्ताओं का बौद्धिक विकास करना तथा उन्हें पार्टी की विचारधारा, इतिहास एवं राष्ट्रवाद से प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, मंडल उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह, मंडल महामंत्री संपूर्ण नंद पाण्डेय, जिला मंत्री बासुकी मंडल तथा पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

प्रशिक्षक के रूप में पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह, जिला मंत्री बासुकी मंडल, जिला उपाध्यक्ष नंदनी सरकार, किशोर झा एवं आईटी सेल संयोजक संजीव वर्मा ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण वर्ग में अमित मंडल, सुप्रिया कुमारी, फुदन सह, बबलू पासवान, नितेश कुमार, संजीव कुमार उर्फ झावो दा, चंदेश्वरी सिंह, संपत सिंह, बचनदेव कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने का संकल्प लिया गया।













