


नवगछिया : मैट्रिक परीक्षा में असफल होने के बाद एक छात्रा द्वारा जहर खा लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में छात्रा को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, रंगरा चौक थाना क्षेत्र के झल्लू दास टोला निवासी अंजली कुमारी पिता – अनिल मंडल मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में असफल हो गई थी। परिजनों ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद से वह मानसिक तनाव में थी।

इसी दौरान तनाव में आकर छात्रा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया गया।
चिकित्सकों के अनुसार, छात्रा की स्थिति में अब सुधार हो रहा है। घटना के समय अस्पताल में परिजन मौजूद रहे और लगातार निगरानी में उपचार किया जा रहा है।














