0
(0)

नवगछिया:
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सह युवा महोत्सव ‘उत्कर्ष 2026’ का शुभारंभ गुरुवार से नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में होगा। इस महोत्सव को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) विमलेंदु शेखर झा करेंगे। वहीं, कार्यक्रम में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ेगी।

कई गणमान्य होंगे शामिल
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो (डॉ) विवेकानंद सिंह शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, विधान पार्षद डॉ संजीव कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, विश्वविद्यालय पदाधिकारी और शिक्षाविद कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

तैयारियां पूरी, समितियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
मीडिया प्रभारी राजेश कानोड़िया ने बताया कि महाविद्यालय में आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिनमें स्वागत समिति, मंच संचालन समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली-पानी एवं पार्किंग व्यवस्था जैसी जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

देर रात तक चला निरीक्षण
महोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजन समिति के सदस्यों ने देर रात तक तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

दो दिनों तक चलने वाले इस युवा महोत्सव में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं नृत्य, संगीत, नाटक, वाद-विवाद समेत कई सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह महोत्सव युवाओं के लिए अपनी कला और कौशल को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: