0
(0)

पूर्णिया। पूर्णिया जिले में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

समारोह पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के बरहरी चौक स्थित एक कोचिंग संस्थान में आयोजित किया गया। नूतन गुप्ता ने सफल छात्रों को मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर नूतन गुप्ता ने कहा कि आज की बेटियां और बेटे अपनी कड़ी मेहनत और लगन से जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मैट्रिक परीक्षा जीवन का पहला बड़ा पड़ाव है। यह सफलता केवल छात्रों की मेहनत ही नहीं, बल्कि माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का भी परिणाम है।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्णिया की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस इसे सही मंच और प्रोत्साहन की जरूरत है। समारोह में जब मेधावी छात्रों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, तो उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।
नूतन गुप्ता ने छात्रों से व्यक्तिगत बातचीत करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने छात्रों को सिविल सेवा, इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और विश्वास दिलाया कि वे हमेशा शिक्षा और छात्र हित के लिए तत्पर रहेंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: