5
(1)

नवगछिया : सेमापुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र अधेड़ थी और वह सफेद कुर्ता एवं धोती पहने हुए था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए नवगछिया में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: