5
(3)



भागलपुर। भागलपुर में सामाजिक सरोकारों पर आधारित वेब सीरीज संजीदगी एक पहेली की दो दिवसीय विशेष अभिनय कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। 2 एवं 3 अप्रैल को शहर के होटल स्टोन पार्क में आयोजित इस कार्यशाला में चयनित कलाकारों को अभिनय की तकनीकी एवं भावनात्मक बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया।

‘जीवन जागृति सोसायटी’ के तत्वावधान में एस-सीरीज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही इस वेब सीरीज का मूल संदेश “जिंदगी मजाक नहीं, जिम्मेदारी है” रखा गया है। कार्यशाला का उद्देश्य कलाकारों को पटकथा के अनुरूप उनके किरदारों में ढालना तथा अभिनय को वास्तविकता के करीब लाना था।

कार्यक्रम के दौरान निर्माता एवं लेखक डॉ. अजय सिंह तथा निर्देशक संजीव सुमन के मार्गदर्शन में कलाकारों ने विभिन्न दृश्यों का पूर्वाभ्यास किया। एक भावनात्मक दृश्य की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया, जिसमें रिश्तों की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के महत्व को दर्शाया गया।
निर्देशक संजीव सुमन ने बताया कि ऑडिशन के बाद आयोजित यह कार्यशाला कलाकारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

इसमें संवाद अदायगी के साथ पात्रों के मनोवैज्ञानिक पक्ष को समझने पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के सफल समापन के बाद अब वेब सीरीज की शूटिंग जल्द ही भागलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में शुरू की जाएगी।
लेखक एवं निर्माता डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यह परियोजना अंग क्षेत्र की स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ सामाजिक बदलाव का संदेश देने का प्रयास है। उन्होंने कलाकारों के समर्पण और मेहनत की सराहना की।

समापन अवसर पर पूरी टीम में उत्साह का माहौल देखा गया। प्रोडक्शन टीम के अनुसार प्री-प्रोडक्शन का कार्य पूरा हो चुका है तथा लोकेशन और तकनीकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कार्यशाला में रानी चौधरी, प्रतिज्ञा सिंह, अंजनी राज ठाकुर, किरण जायसवाल, शोभा रावत, राज सिंह, विश्वा सिंह, रवि पोद्दार, नित्यानंद नितुल, माना शुक्ला, मनीष यादव, उदय कुमार, बिहारी प्रसाद, सलाम सागर, प्रेम सिंह सहित कई कलाकार एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: