5
(1)

भागलपुर। भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन एवं वाहन पासिंग कराने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पुलिस गश्ती दल की लोकेशन साझा कर अवैध खनन में लगे वाहनों को सुरक्षित पास कराने का कार्य कर रहे हैं। सूचना के आधार पर 3 अप्रैल 2026 की रात पुलिस गश्ती दल ने साहू मंडी–कहलगांव रोड के पास संदिग्ध वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपने गिरोह से जुड़े कई अहम खुलासे किए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य वाहन को भी बरामद किया और उसमें सवार तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक कार, एक स्कॉर्पियो वाहन, 1 लाख 30 हजार 500 रुपये नकद राशि तथा सात मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले की जानकारी सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और उससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: