5
(1)



नवगछिया। भाजपा जिला नवगछिया के ग्रामीण उत्तर क्षेत्र में पचगछिया टोला कदवा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का उद्घाटन समारोह दीप प्रज्वलन और राष्ट्र गीत से हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में कुल आठ सत्र आयोजित किए गए, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन और राजनीतिक दृष्टिकोण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।



प्रशिक्षकों ने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास, कार्यप्रणाली, विकास की रणनीतियां, सोशल मीडिया का प्रभाव, बूथ स्तरीय कमेटियों की भूमिका और प्रधानमंत्री की मन की बात के विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति से प्रेरित सशक्त संगठन है, जिसका उद्देश्य भारत को विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनाना है।

उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इसमें मुक्तिनाथ सिंह निषाद, मनोज कुमार पांडेय, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, सुबोध सिंह कुशवाहा, बासुकी मंडल, नंदनी सरकार, सुबोध सिंह, आदिया राज और चंदन भगत प्रमुख रूप से शामिल थे।



कार्यक्रम में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग संगठन की नींव मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को सीख देने और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: