0
(0)



नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र में ज्वैलरी दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

नवगछिया एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 8 अप्रैल को वादी संतोष साह ने आवेदन देकर सूचना दी थी कि उनकी ज्वैलरी दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। मामले में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना के उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मनखुश कुमार और चंदन कुमार को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चोरी गए करीब 350 ग्राम चांदी और सोने के आभूषण नवगछिया बाजार स्थित कैलाश पोद्दार की ज्वैलरी दुकान से बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने कैलाश पोद्दार को उसके मस्जिद रोड स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, चंदन कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ नवगछिया समेत विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: