0
(0)



नवगछिया। सोशल मीडिया पर वायरल फायरिंग वीडियो के मामले में नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी शिवा यादव समेत तीन आरोपितों को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया है।

नवगछिया एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 1 फरवरी को एक व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस संबंध में वादी राजकिशोर पासवान ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर शिवा यादव और उसके साथियों पर गाली-गलौज, फायरिंग तथा पूर्व में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया था।

मामले में भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में शिवा यादव, सिंटू कुमार उर्फ सुजीत यादव और कन्हैया यादव को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी पिस्टल, दो कट्टा और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, शिवा यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। तीनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: