0
(0)



नवगछिया । महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव को सफल बनाने के लिए शनिवार को बिहपुर एवं नारायणपुर प्रखंड क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

बिहपुर में आयोजित अभियान के दौरान राजीव सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, राहुल चौहान, राधाकृष्ण सिंह, नवनीत सिंह, रौनित सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों और टोला-मोहल्लों में जाकर लोगों से संपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने 11 अप्रैल को आयोजित होने वाले विजयोत्सव समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन वीर कुंवर सिंह की वीरता और बलिदान को याद करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

वहीं, नारायणपुर प्रखंड के बलाहा, भवानीपुर, नगरपारा और बीरबन्ना में भी 23 अप्रैल को आयोजित जयंती सह विजयोत्सव को लेकर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अधिवक्ता राधाकृष्ण सिंह ने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर एकजुटता का परिचय दें।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच आमंत्रण पत्र वितरित किए और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया। कई जगहों पर लोगों ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के साथ-साथ समाज में एकता और समरसता का संदेश देगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: