0
(0)



नवगछिया। परवत्ता थाना पुलिस ने लखीसराय जिले के एक फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान परवत्ता थाना क्षेत्र के बहत्तरा निवासी संजय सहनी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, संजय सहनी के खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बहत्तरा से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित को लखीसराय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: