


नवगछिया। अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय नवगछिया के तत्वावधान में शनिवार को पंचायत सरकार भवन, तेतरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर आयोजित किया गया, जो 9 मई को प्रस्तावित है।
शिविर में विशेष रूप से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता एवं उनसे संबंधित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ता कुंदन कुमार चौधरी ने महिलाओं को उनके अधिकारों, न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में पीएलवी हरिवंश झा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
शिविर के माध्यम से महिलाओं को न्यायिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने और उन्हें सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।















