


नवगछिया। इस्माइलपुर थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन युवकों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
गिरफ्तार आरोपितों में परवत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक निवासी सोनू कुमार, कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित पीरगंज डिमंडी निवासी अमित कुमार तथा गरैया निवासी विकास कुमार शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपित शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे थे, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद तीनों का अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में मेडिकल जांच कराया गया। इसके उपरांत पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।















