


नवगछिया में प्रत्येक शनिवार की तरह इस बार भी परम् पूज्य स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वाद से सेवा श्री के तत्वावधान में बस स्टैंड के समीप सुंदरम रेस्टॉरेंट परिसर में जरूरतमंदों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों को प्रसाद स्वरूप पूरी-खीर वितरित की गई, जिसे श्रद्धा के साथ लोगों ने ग्रहण किया।
इस सेवा कार्य में नगर परिषद सभापति के प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव सहित सेवा श्री के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और जरूरतमंदों तक प्रसाद पहुंचाया।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह का सेवा कार्य प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से किया जाता है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और सेवा भाव का वातावरण बना रहा।














