5
(3)

नवगछिया: अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को नवगछिया नगर परिषद एवं अंचल प्रशासन की संयुक्त टीम  जीरोमाइल चौक पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। टीम बुलडोजर, ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनों के साथ कार्रवाई के लिए तैयार थी। इस दौरान अतिक्रमणकारियों और दुकानदारों को दो दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम मांगा गया ।

बताया जा रहा है कि नवगछिया क्षेत्र में लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हो रही है। सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें लगने, वाहनों के खड़े रहने और अस्थायी कब्जे के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो रही है। आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

प्रशासन द्वारा पिछले एक सप्ताह से लगातार माइकिंग और सूचना के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही थी, लेकिन इसके बावजूद दुकानदारों द्वारा कोई पहल नहीं की गई। इसके बाद सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और सख्त रुख अपनाया।

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने प्रशासन से दो दिन का समय मांगा, जिसे स्वीकार करते हुए प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद सख्ती से बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

स्थिति चिंताजनक, बाजारों में बढ़ रहा अतिक्रमण

नवगछिया के जीरोमाइल, बस स्टैंड और मकनपुर चौक की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। इसके अलावा नवगछिया बाजार के मुख्य मार्ग— मेन रोड, दुर्गा मंदिर रोड, हरिया पट्टी, मनिहारा पट्टी , विषहरी मंदिर मंदिर रोड, पोद्दार गली और पुरानी एन ए सी रोड —में भी अतिक्रमण तेजी से बढ़ा है।

हालांकि, पूर्व में नगर परिषद द्वारा कुछ मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, लेकिन पुनः दुकानदारों द्वारा सड़क पर ही दुकानें सजाने से स्थिति फिर से बिगड़ गई है। कई जगहों पर सड़कें इतनी संकरी हो गई हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

जाम और आवागमन में भारी परेशानी
लगातार अतिक्रमण के कारण शहर में दिन-रात जाम की समस्या बनी रहती है। आम लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को बलपूर्वक हटाया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: