


नवगछिया : राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, नवगछिया के तत्वावधान में परशुराम जयंती के अवसर पर जगतपति नाथ महादेव मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक एवं भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना से हुई।
इसके पश्चात परशुराम चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान संत सियावल्लभ महाराज का सम्मान किया गया। उन्होंने अपने प्रवचन में धर्म, समाज और संस्कारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही विभिन्न समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर के सम्मानित अजय रूंगटा, पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज पांडे, नवगछिया जिला अध्यक्ष ललित शास्त्री, नंदलाल तिवारी, अजीत पांडे, विश्वास झा, राजेश कनोडिया, बरुण बाबुल, समर्थ झा, भोला शर्मा, रमेश शर्मा, सुभाष पांडे, कन्हैया कुमार (सिमरा), पवन कुमार, कन्हिया झा, विभाष झा, श्रीराम पाठक, सजन शर्मा, मोहन शर्मा, दीपक चिरनिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। मुख्य यजमान के रूप में राकेश कुमार एवं स्वीटी झा (गोसाई गांव) ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
















