5
(1)



भागलपुर: भाकपा (माले) के पूर्व जिला कमिटी सदस्य एवं बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के पूर्व राज्य व जिला सचिव कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव की प्रथम स्मृति दिवस सोमवार को स्थानीय सुरखीकल स्थित यूनियन कार्यालय में मनायी गई। इस अवसर पर भाकपा (माले) और ऐक्टू कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाकपा (माले) के नगर प्रभारी एवं ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने उनके जीवन और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव ने जीवनभर गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और वे मजदूरों के बीच बेहद लोकप्रिय थे।

उन्होंने बताया कि अर्जुन प्रसाद यादव बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन (ऐक्टू) के पहले जिला सचिव रहे और बाद में राज्य सचिव के पद पर भी कार्य किया। वे कृषि विभाग में सेवा निवृत्त वीएलडब्ल्यू थे और अपने कार्यकाल के दौरान कई कर्मचारी आंदोलनों का नेतृत्व किया। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठित करने का अभियान चलाया और निर्माण मजदूरों के अधिकारों के लिए कई महत्वपूर्ण आंदोलन किए।

वक्ताओं ने कहा कि आज निर्माण मजदूरों को जो भी सामाजिक सुरक्षा मिल रही है, उसके पीछे अर्जुन प्रसाद यादव जैसे नेताओं के संघर्ष की अहम भूमिका रही है। उनके सरल, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व को भी याद किया गया।

कार्यक्रम में ऐक्टू के जिला संयुक्त सचिव अमर कुमार, बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के संयुक्त जिला सचिव चंचल पंडित, भाकपा (माले) के नसरतखानी ब्रांच सचिव लुटान तांती, नगर कमिटी सदस्य पूनम देवी, बुधनी उरांव, करण कुमार, कविता देवी, सुनील कुमार गुप्ता, किरण देवी, पार्वती देवी, चैतन्य कुमार यादव व प्रशांत किशोर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: