5
(2)




नवगछिया। नवगछिया स्थित The Hope Hospital में आज एक भव्य नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। आईएमटी मेडिटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित इस अस्पताल में आयोजित कैंप में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और इलाज कराया।

कैंप में पटना के प्रसिद्ध गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. अविनाश चंद्र एवं भागलपुर के एमडी फिजिशियन डॉ. प्रवीण कुमार कौशल ने विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित मरीजों का जांच-परीक्षण कर पूरी तरह नि:शुल्क इलाज किया। इस दौरान मरीजों को आवश्यक परामर्श और दवाइयों की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक मनीष कुमार खड़गा, डिप्टी डायरेक्टर दिगंबर कुमार झा, डिप्टी डायरेक्टर विश्वजीत कुमार गुप्ता, प्रबंधक सुशील कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे आम जनता के लिए लाभकारी बताया।

स्वास्थ्य शिविर में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: