


नवगछिया । मद्य निषेध कानून के विरुद्ध नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान के दौरान रंगरा थाना पुलिस एवं डीआईयू की संयुक्त टीम ने एनएच-31 स्थित चापर चेक पोस्ट के समीप एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।

जांच के दौरान कार (बीआर 10 एई-4878) से विभिन्न कंपनियों की कुल 143.250 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। मौके पर ही वाहन चालक अमन कुमार (पिता- छोटेलाल मंडल), निवासी कुतरू मंडल टोला, थाना रंगरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वाहन को भी विधिवत जब्त कर लिया है। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या-104/26 के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
















