


नवगछिया ।इस वर्ष क्षेत्र से तीन हज यात्री पवित्र हज यात्रा के लिए मक्का-मदीना रवाना हुए। हज यात्रियों की विदाई को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल रहा। दोनों समुदाय के लोगों ने एक दर्जन से अधिक स्थानों पर हाजियों का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मुमताज मोहल्ला के अयूब अली तथा तेतरी के मो. रियाज अपनी पत्नी के साथ हज यात्रा पर निकले। सभी हज यात्री नवगछिया रेलवे स्टेशन से गरीब नवाज एक्सप्रेस के जरिए रवाना हुए। स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने हाजियों को फूल-मालाओं से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी।

इससे पूर्व मुमताज मोहल्ला और तेतरी मस्जिद में सामूहिक दुआ का आयोजन किया गया, जहां हाजियों की सफल और सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना की गई। हाजियों ने नगरवासियों से अपने लिए दुआ करने की अपील की और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र शर्मा, चंदश्वेरी सिंह, मुकेश राणा, चन्नू हाजी, मो. निसार, मो. मोहिउद्दीन, मो. मुक्तार, मो. तनवीर, मो. नईम, मो. रूस्तम, मो. जाहिर, नेजामी गुलाम सरवर, मो. सुलेमान, मो. शमीम, भोला, मो. सलीम, हन्नान मास्टर, मो. सजीम, सुबोध मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
















