5
(1)



नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के डुमरिया गांव में रविवार को “अपना गांव अपना विचार” कार्यक्रम के तहत प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया नवरत्न कुमार ने की, जबकि मंच संचालन पीतांबर कुमार ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल एवं अर्पणा कुमारी उपस्थित रहीं। इसके अलावा भाजपा नेता बांसकी मंडल, सीतांशु मंडल, प्रोफेसर डॉ. श्रीकांत मंडल, पूर्व प्रमुख किशोर दास सहित कई गणमान्य लोग एवं शिक्षाविद कार्यक्रम में शामिल हुए।


जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और इसके माध्यम से ही समाज एवं देश का विकास संभव है।

समारोह के अंत में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: