5
(1)



“माता-पिता धरती के साक्षात भगवान होते हैं” — स्वामी भागवतानंद बाबा

पीरपैंती  : अमृत भारत रेलवे स्टेशन पीरपैंती के समीप सुंदरपुर में शिक्षक लाल बाबू के आवास पर संतमत सत्संग का भव्य आयोजन रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम यादव ने की, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

सत्संग के दौरान परमपूज्य डॉ. परमानंद साहब ने अपने प्रवचन में गुरु महाराज एवं सद्गुरु बाबा देवी साहब की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि रामू बाबू की कीर्ति सदैव अविस्मरणीय रहेगी।

वहीं, परमपूज्य स्वामी भागवतानंद जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि माता-पिता धरती पर साक्षात भगवान के समान होते हैं, जिनकी सेवा और सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने महर्षि वंशी बाबा के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका इस क्षेत्र में निरंतर आगमन होता रहा है।


कार्यक्रम में स्वामी रविनंदन बाबा, स्वामी अरुण बाबा, शिवनाथ बाबा, दिनेश बाबा, मुनिलाल बाबा, अखिलेश बाबा, शिवनारायण बाबा एवं शंभू बाबा सहित अन्य संतों ने भी अपने प्रवचनों के माध्यम से फागू बाबा, रामूलाल बाबा, झूनू बाई, सुरेंद्र बाबा एवं सुमित्रा माता की महिमा का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का मंच संचालन परशुराम बाबा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रबंधन समिति के सदस्य लाल बाबू, विमला देवी, शकुंतला देवी, राज मुनि, मनीष, श्याम, शंभू एवं सोनी इंजीनियर सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

इस अवसर पर अध्यक्षा श्रीमती देवी जी, रामचंद्र, ओमप्रकाश यादव, राजेश्वर यादव, प्रयाग सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सत्संग के दौरान पूरे परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: