5
(1)



नवगछिया  : पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा जिला इकाई नवगछिया द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा।

विजय जुलूस वैशाली चौक से शुरू होकर महाराज जी चौक तक निकाला गया, जहां इसका समापन हुआ। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जहां जन्मे डॉ. मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “अमित शाह जिंदाबाद” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए। साथ ही पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जीत की खुशी साझा की गई।


कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, जिला मंत्री बासुकी मंडल, जिला महामंत्री मुरारी चिरानिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल, संयोजक अभिनंदन यादव, अनिल केजरीवाल, आलोक सिंह, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, नगर अध्यक्ष दीपक भगत, पालम जायसवाल, विक्रम सिंह, गौरव सिंह, उपेंद्र यादव, अभिषेक गुप्ता, किशोर झा, चंदन भगत, राकेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने इसे पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत बताते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: