5
(1)



नवगछिया  : बिहार भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पार्षद चम्पा कुमारी ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के चुनाव परिणामों पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत बताया है।

उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में आज उनका मन भावनाओं से भरा हुआ है। यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि एक संकल्प की पूर्ति और लंबे समय से देखे गए सपने का साकार होना है। उन्होंने कहा कि इस विजय से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को नई ऊर्जा मिली है।


चम्पा कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मिली यह सफलता उनके प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज देशभर में यह भावना है कि मजबूत नेतृत्व और विकास की राजनीति को ही जनता समर्थन दे रही है।

उन्होंने असम में पार्टी के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि वहां भी भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिला है। वहीं पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनने को उन्होंने जनता के भरोसे का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों से यह स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता अब स्थिर, पारदर्शी और विकासोन्मुखी शासन चाहती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: