5
(1)



नवगछिया  : पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के निर्देश के आलोक में नवगछिया पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में तकनीकी शाखा की अहम भूमिका रही।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थानों में दर्ज सनहा के आधार पर मार्च एवं अप्रैल 2026 के दौरान कुल 35 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।


बरामद किए गए मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का उद्देश्य आम लोगों की खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाना और अपराधियों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि जनता का विश्वास पुलिस पर और मजबूत हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: