0
(0)



पूर्णिया के भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ‘सवेरा क्लीनिक’ पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। यह कार्रवाई अवैध क्लीनिक संचालन की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी धमदाहा भी शामिल रहे।


छापेमारी के दौरान जांच टीम ने गंभीर अनियमितताएं पाईं। क्लीनिक में बिना किसी डॉक्टर एवं नर्स की उपस्थिति के एक नवजात शिशु को रखा गया था, जो स्वास्थ्य मानकों के खिलाफ है और शिशु की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा माना गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के सहयोग से नवजात शिशु को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया।

प्रशासन ने मौके पर ही क्लीनिक को सील कर दिया और संबंधित संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना मान्यता एवं आवश्यक चिकित्सीय व्यवस्था के इस प्रकार क्लीनिक का संचालन पूरी तरह अवैध है और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


जिला प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध या अवैध चिकित्सा संस्थान की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

यह कार्रवाई स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: