0
(0)



पूर्णिया।बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न खेल एवं शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। यह जानकारी समाहरणालय स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

जारी सूचना के अनुसार बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (BPES), खेल प्रशिक्षण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDSC) तथा खेल प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDSM) पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 अप्रैल 2026 से चल रही है।


विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मई 2026 कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की अपील की गई है।

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्णिया ने बताया कि खेल के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। विश्वविद्यालय में आधुनिक खेल प्रशिक्षण एवं प्रबंधन से संबंधित व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: