5
(1)



पूर्णिया। समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में मंगलवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में प्रधान लिपिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया।


बैठक के दौरान रोकड़ पंजी के नियमित अद्यतन, न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण, CM डैशबोर्ड, CPGRAM एवं जनता दरबार से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या त्रुटि पाए जाने पर इसकी सूचना तत्काल जिला स्थापना शाखा को दी जाए।


इसके अलावा पंचायत सहयोग शिविर, जनगणना कार्य एवं पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणन कार्य की दैनिक समीक्षा कर प्रगति तेज करने का निर्देश भी दिया गया। अंचल कार्यालयों को नामांतरण, परिमार्जन, ई-मापी तथा जनता दरबार से संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए कहा गया।


जिला पदाधिकारी ने न्यायालयों में नियमित सुनवाई सुनिश्चित करने तथा जिला विधि शाखा को न्यायिक कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही, अपर समाहर्ता को क्षेत्र भ्रमण कर जनगणना कार्यों के पर्यवेक्षण का निर्देश भी दिया गया।


बैठक में अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश, स्थापना उपसमाहर्ता श्री इन्द्रजीत कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: