5
(1)



बड़े भाई की हत्या कर शव टंकी में फेंकने का आरोप, मृतक का भाई गिरफ्तार

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के सधवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में मृतक के भाई रूदल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली है।

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को रंगरा थाना को सूचना मिली थी कि ग्राम सधवा में जमीनी विवाद को लेकर रूदल सिंह ने अपने बड़े भाई की हत्या कर शव को पानी की टंकी में फेंक दिया है। सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


इस संबंध में मृतक की मां के फर्द बयान के आधार पर रंगरा थाना कांड संख्या 99/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार छापेमारी एवं तकनीकी अनुसंधान किया गया।

पुलिस ने 8 मई को मामले में संलिप्त अभियुक्त रूदल सिंह, पिता गनौरी सिंह, निवासी सधवा, थाना रंगरा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, इस कांड में संलिप्त एक महिला अभियुक्त ने पूर्व में न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। बाद में उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान महिला अभियुक्त ने अपने पति एवं भाई के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की।


महिला अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि मृतक जब सोया हुआ था, उसी दौरान उसके सिर पर हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से शौचालय की टंकी में डाल दिया गया था।

पुलिस ने महिला अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: