


नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा के विधायक सह बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने रविवार को नवगछिया बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

भीषण गर्मी के बावजूद मंत्री बूलो मंडल विभिन्न इलाकों में पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जनसंपर्क अभियान में जदयू एवं एनडीए के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
मंत्री बूलो मंडल ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास जारी है।

जनसंपर्क के दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों ने मंत्री का स्वागत भी किया।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, लोजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा सहित विभिन्न दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
















