0
(0)



हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पूछताछ में शव दफनाने की बात कबूली

अररिया : जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत बथनाहा थाना क्षेत्र के श्यामनगर स्थित निर्माणाधीन विद्यालय परिसर से एक विवाहिता का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र के बेगमपुर निवासी 23 वर्षीय नुसरत परवीन के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार नुसरत की शादी महबूब आलम (26) से हुई थी। आरोपी महबूब आलम श्यामनगर स्थित निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अंबेडकर एससी-एसटी आवासीय प्लस टू विद्यालय परिसर में मजदूरी का काम करता था।

मृतका के पिता मतिउर्रहमान ने 13 मई को पूर्णिया थाना में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पति पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।


पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या कर शव को बोरी में बंद कर विद्यालय परिसर में जमीन खोदकर दफनाने की बात स्वीकार कर ली।

रविवार को पूर्णिया पुलिस आरोपी को साथ लेकर बथनाहा पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर निर्माणाधीन विद्यालय परिसर में खुदाई कराई गई, जहां से बोरी में बंद सड़ी-गली अवस्था में महिला का शव बरामद हुआ।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से मिट्टी सहित अन्य साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: