


नवगछिया । भवानीपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को ग्राम आशाटोल में गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पूछताछ एवं उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के पास से एक देशी लोडेड पिस्टल बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से अभियुक्त भवानीपुर थाना क्षेत्र के आशाटोल निवासी प्रवीण कुमार पिता लक्ष्मण शर्मा को गिरफ्तार किया गया। भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार ने कहा, इस संदर्भ में भवानीपुर थाना कांड संख़्या- 117/26, धारा- 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
















