5
(1)



नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 20 मई को परबत्ता थाना पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कारगील दियारा स्थित गंगा किनारे घास-फूस में छिपाकर रखे गये 08 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या- 65/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर परबत्ता थाना पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर राघोपुर बिंद टोली स्थित सुभाष महतो के झोपड़ी से 06 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या- 66/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इधर ढोलबज्जा थाना कांड संख़्या- 41/26, धारा- 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिकी अभियुक्त पूर्णिया जिला के बड़हरा कोठी निवासी प्रमोद कुमार पिता दीपनारायण ततमा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: