0
(0)



नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शुक्रवार को खेलते समय एक दो वर्षीय मासूम पानी से भरी बाल्टी में डूब गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की तत्परता से बच्चे को तत्काल बाल्टी से बाहर निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया  ।

जानकारी के अनुसार नारायणपुर निवासी मो. छोटू अली का दो वर्षीय पुत्र महीनूर घर में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। कुछ देर बाद बच्चे की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। वहां मासूम को बाल्टी में डूबा देख परिजनों के होश उड़ गए।



परिवार के लोगों ने बिना देर किए बच्चे को बाल्टी से बाहर निकाला और आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में बच्चे का इलाज किया गया व मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया गया ।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि छोटे बच्चों को घर में अकेला छोड़ना खतरनाक साबित हो सकता है। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: