


नवगछिया । गुरुवार को वादी बिहपुर के मिल्की निवासी विजय शर्मा द्वारा खरीक थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया गया कि उनकी विवाहिता पुत्री की हत्या उसके पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों द्वारा दहेज की मांग को लेकर कर दी गई है।

इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 15/26 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त खरीक के छोटी अठगामा निवासी आशीष कुमार पिता सुशील शर्मा को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
















