5
(1)

71 श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर निकले, 5 लोगों को 1 रुपये में मिला सफर का अवसर

भागलपुर । भागलपुर के कैंप जेल स्थित पंचमुखी हनुमान दरबार से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए 71 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।

इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व संस्था के संचालक प्रशांत कुमार और सन्नी सरीन कर रहे हैं। रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की।

संस्था की ओर से इस यात्रा में एक विशेष पहल भी की गई। आयोजकों ने लक्की ड्रॉ के माध्यम से पांच श्रद्धालुओं को मात्र 1 रुपये में यात्रा करने का अवसर प्रदान किया। इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए इसे धार्मिक सेवा और सामाजिक सहयोग की अनूठी पहल बताया।

संस्था के संचालकों ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में पूजा-अर्चना करेंगे तथा विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की यात्राओं का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ना और धार्मिक चेतना को बढ़ावा देना है।

श्रद्धालुओं ने भी यात्रा को लेकर खुशी जताई और कहा कि महाकाल एवं ओंकारेश्वर धाम के दर्शन का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: