0
(0)

चंचल कुमार झा ने पूर्णिया आगमन का दिया आमंत्रण

पूर्णिया । बिहार के नवनियुक्त शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से कंप्यूटरोनिक्स (Computroneex) परिवार की ओर से संस्थान के संस्थापक एवं निदेशक चंचल कुमार झा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर शिक्षा विभाग का कार्यभार संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान चंचल कुमार झा ने शिक्षा मंत्री को पूर्णिया आने तथा कंप्यूटरोनिक्स संस्थान का दौरा करने के लिए सादर आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में तकनीकी और आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है और ऐसे में शिक्षा मंत्री का दौरा युवाओं के लिए प्रेरणादायी होगा।

चंचल कुमार झा ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊर्जा, नई सोच और मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के नेतृत्व में राज्य की शिक्षा व्यवस्था नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि तकनीकी और आधुनिक शिक्षा के विस्तार से युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे तथा बिहार के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाएंगे। चंचल कुमार झा ने उम्मीद जताई कि सरकार के प्रयासों से शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी, जिसका लाभ विशेष रूप से सीमांचल क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: