5
(1)

डीएम और सिटी एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं सिटी एसपी ने नाथनगर स्थित पूरणमल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की सहभागिता प्रस्तावित है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के शामिल होने की संभावना है, जबकि समापन सत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग स्थल, मंच निर्माण, वीआईपी मूवमेंट, प्रवेश एवं निकास मार्ग, यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। अधिकारियों ने संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह ने बताया कि पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत भागलपुर जिला का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, कार्यशैली और जनसंपर्क अभियानों की जानकारी देना है, ताकि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

संतोष साह ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का यह अंग क्षेत्र का पहला संभावित दौरा होगा, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी संगठन और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जनसेवा, संगठन विस्तार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: