5
(1)

कटिहार। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में निर्वाचित सदस्यों को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित किए गए सदस्यों में विपिन बिहारी चौबे, प्रमोद महतो, नितेश कुमार सिंह, आलोक वर्मा एवं सलीम अंसारी शामिल हैं।

इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशक्त स्थायी समिति नगर निगम की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है। समिति के सदस्यों पर शहर के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा स्वच्छ एवं सुंदर कटिहार के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।

उन्होंने कहा कि बिहार नगर पालिका अधिनियम, 2007 के तहत गठित सशक्त स्थायी समिति स्थानीय निकायों की एक मजबूत और प्रभावी इकाई है, जो नगर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने का कार्य करती है। ऐसे में समिति के सभी सदस्य जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कटिहार के समग्र विकास के लिए कार्य करें।

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों और पक्ष-विपक्ष की भावना से ऊपर उठकर सभी निर्वाचित सदस्य शहर के विकास, स्वच्छता, सड़क, जलनिकासी, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सामूहिक रूप से प्रयास करें। उन्होंने विश्वास जताया कि नई समिति कटिहार नगर निगम क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी और आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: