5
(1)

पूर्णिया : बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतों एवं नगर निकायों में आयोजित किए जाने वाले सरकारी सहयोग शिविर की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड के राजीगंज पंचायत भवन तथा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 42, 43 एवं 44 के लिए प्रस्तावित शिविर स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिविर स्थल पर बैठने, पेयजल, बिजली, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि शिविर में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहें और आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।

विधायक विजय खेमका ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, नल-जल, नाली-गली, बिजली-पानी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, साफ-सफाई, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, हेल्थ कार्ड, लेबर कार्ड, ट्रेड लाइसेंस, भूमि संबंधी मामलों सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन शिविर में जमा किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।

विधायक ने पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर में पहुंचकर आवेदन अवश्य दें, ताकि प्रशासनिक स्तर पर उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: