5
(1)

पूर्णिया नगर निगम की समस्याओं से कराया अवगत

शहर के विकास एवं ईस्ट ब्लॉक की लंबित समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम के पार्षद रविशंकर उर्फ भोला कुशवाहा ने बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद डॉ. दिलीप जायसवाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ भोला साह भी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान पार्षद रविशंकर उर्फ भोला कुशवाहा ने पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित मुद्दों को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने शहर में जल निकासी व्यवस्था, सड़क निर्माण, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

इसके अलावा उन्होंने ईस्ट ब्लॉक क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित मांगों से भी मंत्री को अवगत कराया। पार्षद ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के सहयोग एवं विशेष पहल की आवश्यकता है।

उन्होंने मंत्री से जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान तथा विकास योजनाओं को गति देने का अनुरोध किया। पार्षद ने कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं के माध्यम से शहरवासियों को राहत पहुंचाई जा सकती है और नगर क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जा सकती है।

मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्षद द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है तथा पूर्णिया के विकास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस मुलाकात के बाद पार्षद रविशंकर उर्फ भोला कुशवाहा ने विश्वास व्यक्त किया कि मंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र एवं ईस्ट ब्लॉक की विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा, जिससे आम लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: