5
(1)

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गंगा दियारा में किसानों पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार 29 मई 2026 को नवटोलिया निवासी किसान राजू चौधरी ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया था कि नवटोलिया गंगा दियारा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मवेशियों को किसानों के मूंग एवं मकई की फसलों वाले खेतों में छोड़ दिया गया था, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा था।

किसानों द्वारा अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए मवेशियों को खेतों से हटाने का प्रयास किया गया। इसी दौरान आरोप है कि प्रकाश यादव एवं उसके साथ मौजूद 6-7 अन्य लोगों ने निहत्थे किसानों पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए भवानीपुर थाना में कांड संख्या 25/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त नारायणपुर निवासी प्रकाश यादव, पिता धुसर यादव, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाएगा। घटना के बाद किसानों में जो भय का माहौल बना था, उसे देखते हुए क्षेत्र में पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

खरीक थानांतर्गत 17.190 लीटर विदेशी शराब बरामद

नवगछिया।। 05 जून 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खरीक थाना टीम द्वारा कार्रवाई कर ग्राम बगरी से कुल- 17.190 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 169/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: